UP में कोरोना के 12 नए मामले दर्ज, अबतक 16 लाख से अधिक लोग हुए ठीक

covid

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 10,36,160 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,61,410 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,19,67,101 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 14 तथा अब तक कुल 16,87,062 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 107 एक्टिव मामले है। 

इसे भी पढ़ें: UP चुनाव को लेकर प्रियंका का बड़ा दांव, सरकार बनने पर लड़कियों को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का किया ऐलान 

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 10,36,160 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 9,43,02,130 तथा दूसरी डोज 2,78,38,784 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 12,21,40,914 कोविड डोज दी गयी है।  

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: 5000 नए नोटरी अधिवक्ता होंगे नियुक्त, कानून मंत्री के प्रस्ताव को मिली केंद्र की मंजूरी  

प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़