भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,32,364 नए मामले, 2,713 लोगों की मौत

 Covid-19 in India
रेनू तिवारी । Jun 4 2021 10:19AM

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,32,364 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,85,74,350 हो गई। वहीं, 2,713 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,40,702 हो गई।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,32,364 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,85,74,350 हो गई। वहीं, 2,713 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,40,702 हो गई।  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब कम होकर 16,35,993 रह गई है।

इसे भी पढ़ें: गांव-गांव तक टीकाकरण के लिए जरूरी है कि टीकों की खरीद खुद करे केंद्र : कांग्रेस

शीर्ष पांच राज्य जिन्होंने अधिकतम मामले दर्ज किए हैं, उनमें तमिलनाडु 24,405 मामले हैं, इसके बाद केरल में 18,853 मामले, कर्नाटक में 18,324 मामले, महाराष्ट्र में 15,229 मामले और आंध्र प्रदेश में 11,421 मामले हैं। महाराष्ट्र ने भी 643 मौतों के साथ सबसे अधिक दैनिक मृत्यु की सूचना दी। 

इसे भी पढ़ें: मेहुल चोकसी को डोमिनिका से भारत भेजना चाहता है एंटीगुआ-बारबुडा का मंत्रिमंडल!

 देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 22.37 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पितवार को 18-44 साल आयु वर्ग के 14,20,288 लोगों को टीके की पहली जबकि 27,203 को दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय ने बताया कि देश में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 2,40,54,868 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 86,568 लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना के 2.40 लाख नए मामले आए, 3,741 और मरीजों की मौत

मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 साल के 10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि आज शाम सात बजे तक की अंतिरम रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोविड की 22,37,27,632 खुराक दी जा चुकी हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़