एक्शन में यूपी पुलिस! गौतमबुद्ध नगर जिले में ‘ऑपरेशन पाताल’ के तहत 14 बदमाश गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन पताल के तहत जनपद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने विभिन्न स्थानों से रविवार को 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
नोएडा। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन पताल के तहत जनपद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने विभिन्न स्थानों से रविवार को 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के पास से पुलिस ने देशी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है।
इसे भी पढ़ें: पिल्ले को इमारत से फेंककर मार डालने के आरोप में महिला के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन पताल चलाया जा रहा है और इसी क्रम में यह गिरफ्तारी हुयी है।
अन्य न्यूज़












