Madhya Pradesh के डिंडोरी में वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, 20 घायल

 road accident
प्रतिरूप फोटो
ANI

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और उन्होंने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने की घोषणा की।

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे बड़झर घाट के पास हुई।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया और इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। वाहन सवार लोग जिले के शाहपुरा ब्लॉक के अमहाई देवरी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही डिंडोरी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और उन्होंने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने की घोषणा की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़