बिहार में कोरोना के 1,457 के नये मरीज, पांच और की मौत

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Sep 26 2020 8:15PM
बिहार में शुक्रवार अपराहन चार बजे से शनिवार चार बजे के बीच कोविड-19 के 1,457 नये मरीज प्रकाश में आए जिन्हें मिलाकर प्रदेश में अबतक कुल संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,77,355 हो गयी है। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,50,673 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस से संक्रमित 1622 मरीज ठीक हुए।
पटना। बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में पांच और व्यक्तियों की मौत हो गयी। इसके साथ ही प्रदेश में इस महमारी में जान गंवाने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 886 हो गयी। वहीं इस अवधि में कोविड-19 के 1,457 नये मरीजों के सामने आने से राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,77,355 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से भागलपुर में तीन तथा मुजफ्फरपुर एवं पूर्वी चंपारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
इसके साथ ही प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 886 हो गयी। बिहार में शुक्रवार अपराहन चार बजे से शनिवार चार बजे के बीच कोविड-19 के 1,457 नये मरीज प्रकाश में आए जिन्हें मिलाकर प्रदेश में अबतक कुल संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,77,355 हो गयी है। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,50,673 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस से संक्रमित 1622 मरीज ठीक हुए। बिहार में अबतक 67,30,100 नमूनों की जांच की गयी है। वहीं 1,63,132 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,336 है और कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 91.98 प्रतिशत है।#COVIDー19 Updates Bihar:
— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) September 26, 2020
(शाम 4 बजे तक)
➡️विगत 24 घंटे में कुल 1,50,673🧪 सैम्पल की जांच हुई है।
➡️अबतक कुल 1,63,132 मरीज ठीक हुए हैं।
➡️ वर्तमान में COVID19 के active मरीजों की संख्या 13,336 है।
➡️बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 91.98 है।#BiharHealthDept pic.twitter.com/HhDBaPplyv
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












