अंडमान निकोबार में कोविड-19 के 16 नये मामले, कुल मामले 4,062 हुए

Andaman

केंद्रशासित प्रदेश में अब 199 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3,913 लोग बीमारी से उबर चुके हैं और 56 मरीज अब तक संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि अब तक 78,303 नमूने की जांच की गई है।

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 27 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 4,168 हो गए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि नए मरीजों में पांच ने बाहर की यात्रा की थी, जबकि संपर्कों का पता लगाने के दौरान 22 नए संक्रमितों का पता चला। 

इसे भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार में कोरोना के 16 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 4,062 हुई

अधिकारी ने बताया कि इस बीमारी से 11 और लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब 199 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3,913 लोग बीमारी से उबर चुके हैं और 56 मरीज अब तक संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि अब तक 78,303 नमूने की जांच की गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़