गणपति महोत्सव के पांचवें दिन मुंबई में 166 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया

Ganesh
ANI

गणपति महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को मुंबई में समुद्र में और कृत्रिम जलाशयों में कम से कम 166 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई। गणपति महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को मुंबई में समुद्र में और कृत्रिम जलाशयों में कम से कम 166 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गणेश प्रतिमाओं के साथ हरतालिका की प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया गया।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ का आजम खां पर कटाक्ष, रामपुर का शोषण करने वाले दुर्गति भुगत रहे हैं

अधिकारी के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में बनाए गए कृत्रिम जलाशयों में इनमें से करीब 50 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई और शहर पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़