बाल पोर्नोग्राफी के खिलाफ अभियान में 12 देशों में 20 लोग गिरफ्तार किए गए : इंटरपोल

child pornography
pixabay.com Free for use under the Pixabay Content License

बाल पोर्नोग्राफी सामग्री के खिलाफ 12 देशों में चलाए गए अभियान के दौरान यूरोप और अमेरिका में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वैश्विक पुलिस संगठन इंटरपोल ने यह जानकारी दी है।

बाल पोर्नोग्राफी सामग्री के खिलाफ 12 देशों में चलाए गए अभियान के दौरान यूरोप और अमेरिका में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वैश्विक पुलिस संगठन इंटरपोल ने यह जानकारी दी है। इंटरपोल के मुताबिक, स्पेन पुलिस के नेतृत्व में चलाया गया यह अभियान पिछले साल के अंत में शुरू हुआ था, जब पुलिस अधिकारियों ने बाल पोर्नोग्राफी से जुड़ी तस्वीरें प्रसारित करने वाले ऑनलाइन मैसेजिंग समूहों की पहचान की थी।

इंटरपोल ने बताया कि स्पेन के प्राधिकारियों ने एक स्वास्थ्य देखभाल कर्मी और एक शिक्षक सहित सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया। संगठन ने बताया कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मी पूर्वी यूरोप में नाबालिगों को उनकी अश्लील तस्वीरों के लिए कथित तौर पर भुगतान करता था, जबकि शिक्षक पर विभिन्न ऑनलाइन मंचों के जरिये बाल पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री प्रसारित करने का आरोप है।

इंटरपोल के अनुसार, लातिन अमेरिका में प्राधिकारियों ने सात देशों में 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनमें पनामा का एक शिक्षक और अल साल्वाडोर के तीन लोग शामिल हैं। संगठन ने बताया कि बाकी संदिग्धों को यूरोप और अमेरिका के अन्य हिस्सों से गिरफ्तार किया गया। इंटरपोल ने बताया कि 68 अन्य संदिग्धों की भी पहचान की गई है और मामले की जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़