देश में कोरोना के 20,021 नए मामले, 97.82 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Dec 28 2020 10:35AM
आंकड़ों के अनुसार 97,82,669 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.83 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 20,021 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर सोमवार को 1,02,07,871 हो गए, जिनमें से 97.82 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 279 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,47,901 हो गई। आंकड़ों के अनुसार 97,82,669 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.83 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
देश में लगातार सातवें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी कुल 2,77,301 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.72 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 27 दिसम्बर तक कुल 16,88,18,054 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से7,15,397 नमूनों की जांच रविवार को की गई।भारत में पिछले 24 घंटे में #कोरोना के 20,021 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,02,07,871 हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2020
279 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,47,901 हुई। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,77,301 है।
21,131 रिकवरी के बाद कुल रिकवरी की संख्या 97,82,669 हुई। pic.twitter.com/q01PnkQTcU
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़