पंजाब में कोरोना से 27 और लोगों की मौत, 581 नये मामले

Punjab

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार जालंधर में 82, लुधियाना में 62, मोहाली में 58, बठिंडा में 54 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब 8,258 लोगों का इलाज चल रहा है और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,12,417 है।

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से 27 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 3,860 हो गई। वहीं 581 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,24,535 हो गई। 

इसे भी पढ़ें: अमरिंदर ने सुखबीर सिंह बादल पर साधा निशाना, कहा- नए कृषि कानूनों पर टिप्पणी करने का हक नहीं

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार जालंधर में 82, लुधियाना में 62, मोहाली में 58, बठिंडा में 54 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब 8,258 लोगों का इलाज चल रहा है और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,12,417 है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़