जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार, अफीम और गांजा बरामद

3 people arrested in Jammu and Kashmir
[email protected] । Oct 30 2017 10:47AM

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर और किश्तवाड़ जिले से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 किलोग्राम से ज्यादा अफीम और गांजा बरामद किया है।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर और किश्तवाड़ जिले से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 किलोग्राम से ज्यादा अफीम और गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आज बताया कि एक वाहन से मादक पदार्थ ले जाये जाने की सूचना मिलने पर ऊधमपुर जिला पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच नाका तैयार कर रविवार शाम अफीम जब्त की।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार को रोका और जांच के दौरान उसमें से 16 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने वाहन जब्त कर उसमें सवार राकेश कुमार और रियाज भाटी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य घटना में पुलिस ने किश्तवाड़ में जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से 200 ग्राम गांजा बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में जांच जारी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़