असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,453 नए मामले, 23 मरीजों की मौत

corona virus

असम में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,453 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,56,576 तक पहुंच गई। एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी।

गुवाहाटी। असम में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,453 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,56,576 तक पहुंच गई। एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक बुलेटिन जारी करकहा कि असम में शनिवार को कोविड-19 के 23 मरीजों की मौत के बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,330 हो गयी।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का मतगणना वाले दिन टीवी पर चुनावी परिचर्चा में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय

राज्य में इसी अवधि में 2,229 मरीजों के ठीक होने के बाद अब तक 2,28,872 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 25,027 मरीज उपचाराधीन हैं। असम में पिछले 24 घंटे में 54,002 नमूनों की जांच की गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़