आंध्र प्रदेश में कोरोना के 3,676 नए मामले, 24 मरीजों की मौत

corona cases in Andhra Pradesh

बुलेटिन में बताया गया है कि शनिवार सुबह नौ बजे तक बीते 24 घंटे में 5,529 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। इसी के साथ स्वस्थ होने वाले लोगों की तादाद 7,32,743 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 37,102 है।

अमरावती। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,676 नए मरीज सामने आए जबकि 24 और संक्रमितों की मौत हो गई। सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 7,76,251 हो गए हैं, जबकि कुल मृतक संख्या 6,406 हो गई है। बुलेटिन में बताया गया है कि शनिवार सुबह नौ बजे तक बीते 24 घंटे में 5,529 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। इसी के साथ स्वस्थ होने वाले लोगों की तादाद 7,32,743 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 37,102 है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़