West Asia Crisis | पश्चिम एशिया के संघर्ष में फंसे 370 पंजाबी, CM Bhagwant Mann और सोरेन ने केंद्र से लगाई गुहार

मान ने कहा, ‘‘पंजाब सरकार ने खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के बीच फंसे 370 पंजाबियों की पहचान की है। हमने इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया है और उन्हें वापस लाने के प्रयास जारी हैं।’’
पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बादलों के बीच वहां रोजी-रोटी कमाने गए भारतीयों की सुरक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुलासा किया है कि राज्य के कम से कम 370 लोग खाड़ी देशों के संघर्ष क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी केंद्र सरकार को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाते हुए जल्द से जल्द 'रेस्क्यू ऑपरेशन' शुरू करने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें: India-US Energy Relations | पश्चिम एशिया संकट! भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए आगे आया अमेरिका
अधिकारियों के अनुसार, पंजाब सरकार ने पश्चिम एशिया में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित और सुगम वापसी सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में समन्वय और निगरानी के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है। चौबीसों घंटे चलने वाली हेल्पलाइन भी स्थापित की गई है।
मान ने कहा, ‘‘पंजाब सरकार ने खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के बीच फंसे 370 पंजाबियों की पहचान की है। हमने इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया है और उन्हें वापस लाने के प्रयास जारी हैं।’’ इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि खाड़ी देशों में फंसे झारखंड और अन्य राज्यों के लोगों को वापस लाना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। इससे कुछ दिन पहले सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया था।
इसे भी पढ़ें: Nepal Election 2026 Results | नेपाल में ‘Gen Z’ क्रांति का असर आम चुनाव के रुझानों में रवि लामिछाने की पार्टी RSP को बड़ी बढ़त
सोरेन ने खाड़ी देशों में तेजी से बदलती स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताया था। राज्य के रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। मैं पहले ही केंद्र सरकार से फंसे हुए लोगों को वापस लाने के लिए त्वरित कदम उठाने का आग्रह कर चुका हूं।
अन्य न्यूज़















