गुजरात में कांग्रेस के लिए बजी खतरे की घंटी, 4 विधायकों ने दिया इस्तीफा

rr
रेनू तिवारी । Mar 15 2020 2:10PM

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से पता चला है कि कांग्रेस के ये चार विधायकों में से दो विधायक जेवी काकडिया और सोमाभाई पटेल हो सकते हैं। ये दोनों विधायक चुनाव से पहले अंडरग्राउंड हो चुके हैं।

कांग्रेस पार्टी को लगातार एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है, मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात में भी कांग्रेस के ऊपर राजनीतिक संकट के बादल छा गये हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को उन्हीं की पार्टी के विधायकों ने झटका दिया है। गुजरात कांग्रेस के 4 विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। ये चार विधायक कौन है उनके नामों की अभी घोषणा नहीं की गई है। इस्तीफा देने वाले नामों का आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल का पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से पता चला है कि कांग्रेस के ये चार विधायकों में से दो विधायक जेवी काकडिया और सोमाभाई पटेल हो सकते हैं। ये दोनों विधायक चुनाव से पहले अंडरग्राउंड हो चुके हैं। इसके अलावा मंगल गावित और प्रद्युमन सिंह जाडेजा का नाम इस्तीफा देने वाले कांग्रेस विधायकों में होने की संभावना है। इस विधायकों के नामों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 16 मार्च को होगा विश्वास प्रस्ताव पर मतदान, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को दिए निर्देश

आपको पता दें कि गुजरात कांग्रेस के 4 विधायकों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है। यह चार विधायक कौन है इसके बारे में कल तक पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर बता दिया जाएगा। राज्य सभा के चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी कमर पहले ही कस ली थी। पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस ने गुजरात के अपने 14 विधायकों को जयपुर शिफ्ट किया था। गुजरात के ये विधायक जयपुर के पांच सितारा होटल शिव विलास में रुके हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़