झारखंड में कोरोना वायरस के 42 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 1961 हुई

jharkhand

अब तक राज्य में 1961 संक्रमितों में से 1608 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं। राज्य के 1961 संक्रमितों में से 1335 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 42 नये मामले पाये जाने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1961 हो गयी जबकि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स शुक्रवार को एक कोविड-19 का एक मरीज मिला। स्वास्थ्य विभाग की आज रात्रि जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। रिपोर्ट में बताया गया है कि राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान रांची में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना संक्रमण के 24 नये मामले, कुल संख्या 1919 हुई

अब तक राज्य में 1961 संक्रमितों में से 1608 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं। राज्य के 1961 संक्रमितों में से 1335 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 615 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। 11 अन्य की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में प्रयोगशालाओं में कुल 2382 नमूनों की जांच हुई जिनमें 42 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़