कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में 50 विमान लेंगे हिस्सा : वायुसेना

Republic Day
ANI

राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार नौसेना के आईएल-38 समेत कुल 50 विमान हिस्सा लेंगे। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार नौसेना के आईएल-38 समेत कुल 50 विमान हिस्सा लेंगे। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि नौसेना के आईएल-38 विमान को इस बार संभवत: पहली और अंतिम बार प्रदर्शित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Shubman Gill का धमाका, न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, इस मामले में तेंदुलकर से आगे निकले

वायुसेना के अधिकारी ने कहा कि आईएल-38 भारतीय नौसेना का एक समुद्री टोही विमान है, जो देश में लगभग 42 वर्षों से सेवा में शामिल है। वायुसेना के अधिकारी ने कहा,‘‘इसे यहां गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पहली बार और शायद आखिरी बार प्रदर्शित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: North East India के तीन चुनावी राज्य- त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड का राजनीतिक गणित समझिये

यह उन 50 विमानों में शामिल होगा जो इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।’’ उन्होंने कहा कि इन 50 विमानों में चार विमान थलसेना के भी शामिल होंगे। भारतीय वायुसेना ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में झांकी के एक मॉडल का भी अनावरण किया, जिसे 26 जनवरी की परेड के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किए जाने के बाद यह यहां पहला गणतंत्र दिवस समारोह होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़