70-80 पुलिसकर्मी अचानक पहुंचे शुभेंदु अधिकारी के घर पर, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- करेंगे कलकत्ता HC का रुख

भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय से सुरक्षा प्राप्त है जो पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करने से रोकता है। कोलाघाट में नंदीग्राम के भाजपा विधायक के घर पर बंगाल पुलिस की छापेमारी लोकसभा चुनाव के छठे चरण से चार दिन पहले हुई है, जो 25 मई को पूर्ब मेदिनीपुर जिले में होगा।
21 मई दोपहर को पश्चिम बंगाल पुलिस की एक बड़ी टीम ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के किराए के घर पर छापेमारी करने पहुंच गई। यह घटनाक्रम लोकसभा चुनाव के छठे चरण से पहले सामने आया है। कथित तौर पर, 70 पुलिसकर्मियों की एक टीम एक फरार अपराधी को खोजने के बहाने उनके आवास पर पहुंची। उन्होंने घर पर भी तलाशी ली। मामले की जानकारी होने पर नाराज शुभेंदु अधिकारी ने अपनी चुनाव प्रचार रैली छोड़ दी और पुलिस की ज्यादती पर आपत्ति जताने के लिए कोलाघाट पुलिस स्टेशन गए। मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: केंद्र में किसकी बनेगी सरकार, PK ने कर दी भविष्यवाणी, INDIA गुट की बढ़ेगी टेंशन
भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय से सुरक्षा प्राप्त है जो पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करने से रोकता है। कोलाघाट में नंदीग्राम के भाजपा विधायक के घर पर बंगाल पुलिस की छापेमारी लोकसभा चुनाव के छठे चरण से चार दिन पहले हुई है, जो 25 मई को पूर्ब मेदिनीपुर जिले में होगा। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने स्थानीय उपद्रवी की तलाश में घर की तलाशी ली। जो एक मामले में फरार चल रहा था। भाजपा विधायक ने कहा कि मैं अदालत के आदेश का उल्लंघन करने वाली राज्य पुलिस के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगा। यह ममता बनर्जी और उनके भतीजे के निर्देश पर किया गया था।
इसे भी पढ़ें: West Bengal Governor के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप: पुलिस ने राजभवन के चार अधिकारियों को किया तलब
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे अधिकारी छापेमारी के विरोध में शाम को अपने सहयोगियों के साथ कोलाघाट पुलिस स्टेशन पहुंचे। शुभेंदु ने कहा कि अगर मेरी अनुपस्थिति में पुलिस मेरे घर पर कुछ हथियार रख दे तो कौन जिम्मेदार होगा? क्या पुलिस ने छापेमारी की वीडियोग्राफी करायी थी? चुनाव आयोग को पुलिस की ऐसी निरर्थक कार्रवाई के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। मैं जानना चाहता हूं कि छापेमारी क्यों की गई और किसके कहने पर की गई। यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुझे प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही हैं।
अन्य न्यूज़













