सूरत में एक सामूहिक दीक्षा उत्सव में 75 लोगों ने लिया संन्यास,अपनाया जैन धर्म

jain dharm
प्रतिरूप फोटो

इस धार्मिक संगठन की ओर से कहा गया कि, इस आयोजन में 40 हज़ार भक्त शामिल हुए जो कि ऐतिहासिक है। आयोजन में सूरत, अहमदाबाद,और मुंबई के लोग जैन भिक्षु और नन बने। आयोजक ने कहा कि सभी नए सन्यासियों में आठ परिवारों के लोग हैं। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टेड एकाउंटेंट, खिलाड़ी और 15 करोड़पति है।

सूरत में सामूहिक दीक्षा उत्सव के समापन दिवस पर 75 लोगों ने सन्यास ले लिया। सन्यास लेने वालों में 7 से 75 वर्ष की उम्र के लोग शामिल थे। सूरत के वेसू इलाके में शांति कनक श्रमणोपासक ट्रस्ट आध्यात्म परिवार द्वारा इस सामुहिक दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया था। आयोजक ने कहा कि सभी नए सन्यासियों में आठ परिवारों के लोग हैं। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टेड एकाउंटेंट, खिलाड़ी और 15 करोड़पति है।

 

इसे भी पढ़ें: मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की 

इस धार्मिक संगठन की ओर से कहा गया कि, इस आयोजन में 40 हज़ार भक्त शामिल हुए जो कि ऐतिहासिक है। आयोजन में सूरत, अहमदाबाद,और मुंबई के लोग जैन भिक्षु और नन बने।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़