पुणे में 834 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 20,857 पहुंच गई

pune

महामारी से 27 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 720 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 328 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 834 नए मामले सामने के बाद संक्रमितों की 20,857 पहुंच गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 30 जून के बाद भी नहीं हटेगा लॉकडाउन, CM उद्धव बोले- अभी खतरा टला नहीं

उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस महामारी से 27 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 720 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 328 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़