Gujarat के अमरेली में तेंदुए के हमले में पांच वर्षीय बच्चे की मौत

leopard
ANI

वन अधिकारी ने बताया कि इस हमले में बच्चा (साहिल कटारा) बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुजरात के अमरेली जिले में रविवार सुबह एक तेंदुए ने एक खेती मजदूर के पांच वर्षीय बेटे पर हमला कर उसे मार डाला। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि धारी कस्बे के गोपालग्राम गांव में बच्चे पर हमला करने वाले तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए गए हैं और वन अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल का मुआयना कर रही है।

घटना के बारे में सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) प्रताप चंदू ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे एक बच्चा अपनी मां के पीछे-पीछे चल रहा था कि तभी खेत में छिपकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए ले गया।

वन अधिकारी ने बताया कि इस हमले में बच्चा (साहिल कटारा) बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पिछले महीने 28 नवंबर को भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी जिसमें दलखानिया वन क्षेत्र में तेंदुए के हमले में एक साल की बच्ची की मौत हो गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़