Jharkhand में साप्ताहिक बाजार से चार माह का बच्चा चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Police
प्रतिरूप फोटो
ANI

लड़की को अकेला देखकर एक अज्ञात महिला उसके पास आई और उसे 20 रुपये देकर खुद के लिए चीजें खरीदने का लालच दिया, साथ ही बच्चे की देखभाल का आश्वासन दिया।

झारखंड के पूर्व सिंहभूम जिले में एक साप्ताहिक बाजार से चार माह का बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रविवार को एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ डुमरिया के रांगमटिया स्थित साप्ताहिक बाजार गई थी।

इस दौरान महिला का चार माह का बच्चा भी उसके साथ था। महिला बच्चे को अपनी आठ वर्षीय बेटी के पास छोड़कर कुछ काम करने चली गई। लड़की को अकेला देखकर एक अज्ञात महिला उसके पास आई और उसे 20 रुपये देकर खुद के लिए चीजें खरीदने का लालच दिया, साथ ही बच्चे की देखभाल का आश्वासन दिया।

लड़की के वहां से जाते ही वह अज्ञात महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई। लड़की ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा, ‘‘हम महिला की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया है। इसके साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़