Vishwa Hindi Diwas: आखिर 10 January को ही क्यों मनाया जाता है World Hindi Day, जानें इसकी पूरी Story

आज यानी की 10 जनवरी को दुनियाभर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के वैश्विक महत्व को समझने के साथ, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार और सम्मान देना है।
हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक आत्मा है। आज यानी की 10 जनवरी को दुनियाभर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के वैश्विक महत्व को समझने के साथ, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार और सम्मान देना है। आज ही के दिन यानी की 10 जनवरी 1975 को पहली बार नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस ऐतिहासिक सम्मेलन की स्मृति में यह निर्णय लिया गया कि 10 जनवरी को हिंदी विश्व दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
इतिहास
विश्व हिंदी दिवस का इतिहास काफी ज्यादा पुराना है। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 10 जनवरी 1975 को पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में भारत सहित कई देशों के लेखकों, हिंदी विद्वानों और भाषा प्रेमियों ने हिस्सा लिया था। यहां से ही हिंदी को विश्व स्तर पर एक संगठित मंच मिला था। इसका मुख्य उद्देश्य विदेशों में बसे हिंदी भाषियों को एकजुट करने के साथ हिंदी के प्रचार-प्रसार की दिशा में साझा कोशिश करना था। साल 2006 में पहली बार विश्व हिंदी दिवस भारत सरकार द्वारा ऑफिशियल रूप से मनाया गया था।
कब और क्यों मनाया जाता है यह दिन
हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी को सिर्फ भारत तक सीमित न रखकर बल्कि वैश्विक मंच पर एक सशक्त भाषा के रूप में स्थापित करता है। बता दें कि हिंदी दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। भारत के अलावा फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मॉरीशस, टोबैगो और त्रिनिदाद जैसे देशों में हिंदी बोली और समझी जाती है।
अन्य न्यूज़












