भव्य हिंदू परिचय सम्मेलन 8 फरवरी को जसोला विहार नई दिल्ली में

VHP
PR

कार्यक्रम के संबंध में 2 फरवरी को आयोजित बैठक में सम्मेलन के सचिव देव बंसल ने स्नेह निमंत्रण पत्र का प्रारूप एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में हिंदू समाज के अधिकाधिक परिवारों को जोड़ने और आयोजन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

दिल्ली दक्षिणी विभाग के जसोला विहार स्थित डी.ए.वी. संस्थान में आगामी 8 फरवरी (रविवार) को भव्य हिंदू परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता कमांडर हरिंदर सिंह सिक्का (सेवानिवृत्त) करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि स्वामी विज्ञानानंद जी अपने प्रेरणादायी विचारों से समाज को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के संबंध में 2 फरवरी को आयोजित बैठक में सम्मेलन के सचिव श्री देव बंसल ने स्नेह निमंत्रण पत्र का प्रारूप एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में हिंदू समाज के अधिकाधिक परिवारों को जोड़ने और आयोजन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पालक अनंज त्यागी जी ने भी अपने विचार रखते हुए सामाजिक संगठन और समरसता पर बल दिया।

आयोजन समिति के सदस्य कुलदीप गर्ग जी, विनय त्रिपाठी जी, उमेश द्विवेदी जी, सृष्टि त्यागी जी, मोहन चंद्रा जी, ललित जी, शैलेश जी, डॉ. चंचल पॉल जी, एफ एस देशमुख जी, डॉ आर एस जनपंग जी, डॉ. प्रदीप चंपावत जी, जी.पी. द्विवेदी जी, तमाल मुखर्जी जी , संगीता दुबे जी, भारती जी,  जे. जे. अबरोल जी,राजीव चड्ढा जी, सुरेंद्र गुप्ता जी, डॉ. प्रदीप पोसवाल जी, शोभित जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन में प्रसिद्ध युवा गायिका अभिलिप्सा पांडा द्वारा संगीतमय प्रस्तुति भी दी जाएगी, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगी।

सम्मेलन के अंतर्गत पंच परिवर्तन कार्यक्रम के पाँच प्रमुख विषय- स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता तथा कुटुम्ब प्रबोधन—पर केंद्रित विचार रखे जाएंगे। आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन जाति, भाषा एवं क्षेत्रीय भेदों से ऊपर उठकर हिंदू समाज को संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़