Himachal Pradesh के चंबा में भूस्खलन से नेपाल के एक व्यक्ति की मौत

landslide
ANI

मृतक की पहचान नेपाल निवासी दीपेंद्र पुन्न के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घायल किशोरी लाल को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार को भूस्खलन में नेपाल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। चंबा की भरमौर तहसील में ग्रीमा-खानी मार्ग पर हुए भूस्खलन में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

मृतक की पहचान नेपाल निवासी दीपेंद्र पुन्न के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घायल किशोरी लाल को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़