UP में कोरोना के कुल 176 एक्टिव मामल, अबतक कुल 16 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक

Vaccine

मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। आज 03 बजे तक लगभग 20 लाख से अधिक कोविड की वैक्सीन लोगों को दी जा चुकी है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,69,500 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 07 नये मामले आये हैं। 78,667 सैम्पल जनपदों से आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेजे गये है। प्रदेश में अब तक कुल 7,79,68,360 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 06 तथा अब तक कुल 16,86,712 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 176 एक्टिव मामले हैं तथा 154 लोग होम आइसोलेशन में है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: उपमुख्यमंत्री बोले- बिना किसी भेदभाव के किए जा रहे हैं विकास एवं निर्माण कार्य

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। आज 03 बजे तक लगभग 20 लाख से अधिक कोविड की वैक्सीन लोगों को दी जा चुकी है। प्रदेश में कल तक पहली डोज 8,16,08,288 तथा दूसरी डोज 1,87,01,290 लगायी गयी हैं तथा अब तक कुल 10,03,09,578 डोज दी जा चुकी है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग से बचाने के लिए आवश्यक चिकित्सीय प्रबन्ध किये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोग मच्छर जनित एवं जलजनित रोग से बचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बतायी जा रही सावधानियांें को अपनाएं। उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों में कोविड का संक्रमण बढ़ रहा है। त्यौहार के समय लोगों का आवागमन ज्यादा होगा इसलिए ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

गत 24 घंटे में 0.9 मिमी औसत वर्षा हुई

राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि गत 24 घंटे में प्रदेश में 0.9 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 1.6 मि0मी0 के सापेक्ष 56 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक

747.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 784.5 मि0मी0 के सापेक्ष 95 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शारदा-खीरी, तथा क्वानों-गोंडा में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में वर्तमान में 11 जनपदों में 97 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 59 टीमें तैनाती की गयी है, 6734 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 1409 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 58351 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। 

इसे भी पढ़ें: चुनावों में काफी अहम होती है खापों की भूमिका, साधने में जुटे सियासी दल 

प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 358772 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 637078 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 290070.07 मी0 त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 270868 ली0, ओ0आर0एस0 के 292435 पैकेट तथा क्लोरीन के 3057633 टेबलेट वितरित किया गया है। प्रदेश में 1134 बाढ़ शरणालय तथा 1258 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 1962 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 1528 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 990099 है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़