दिल्ली में हुआ था बड़ा राजनीतिक फेरबदल, 2013 में केजरीवाल ने बनाई थी सरकार

aam-aadmi-party-made-a-government-in-delhi-in-2013
[email protected] । Dec 28 2019 1:41PM

आज की तारीख देश की राजधानी दिल्ली के चुनावी इतिहास में एक बड़े उलटफेर के साथ दर्ज हैं। छह बरस पहले इसी दिन आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की मदद से दिल्ली में पहली बार सरकार बनाई। केजरीवाल के नेतृत्व में 2013 में 28 सीटें जीतकर आम आदमी पार्ची ने सारे राजनीतिक विश्लेषकों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया।

नयी दिल्ली। आज की तारीख देश की राजधानी दिल्ली के चुनावी इतिहास में एक बड़े उलटफेर के साथ दर्ज हैं। छह बरस पहले इसी दिन आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की मदद से दिल्ली में पहली बार सरकार बनाई। आज भले अरविंद केजरीवाल को देश में बहुत लोग जानते हैं, लेकिन उस समय उनका दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाना किसी चमत्कार से कम नहीं था।

अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छोड़कर राजनीति में आए केजरीवाल के नेतृत्व में 2013 में चुनावी समर में उतरी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाई और 28 सीटें जीतकर सारे राजनीतिक विश्लेषकों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया। इस चुनाव में आठ सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देकर उसके सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया।

इसे भी पढ़ें: प्रणब मुखर्जी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राहुल गांधी होंगे हेमंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

आज का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 28 दिसंबर 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी। पार्टी आज अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। देश दुनिया के इतिहास में 28 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

  • 1668 : मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी ने मुग़ल शासक औरंगजेब की कैद में यातनाएं दिए जाने के कारण दम तोड़ा।
  • 1885 : बंबई :अब मुंबई: में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई।
  • 1926 : इंपीरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
  • 1928 :कलकत्ता :अब कोलकाता: में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
  • 1957 : ब्रिटेन के उत्तरी भाग में स्थित देश के सबसे बड़े बूचड़खाने को पशुओं की फ़ुट एंड माउथ बीमारी की वजह से बंद करने का फ़ैसला किया गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनावों के मद्देनजर 15 से 20 जनवरी के बीच जारी होगा AAP का घोषणा पत्र

  • 1974 : पाकिस्तान में भीषण भूकंप। 6.3 तीव्रता के इस भूकंप में 5200से ज्यादा लोगों की मौत।
  • 1995 : पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 2003 : अमरीका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानि सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फ़ैसला लिया गया।
  • 2008 : भारत के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन।
  • 2013 : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़