क्या दिल्ली में छिपाया जा रहा है असली प्रदूषण? आंखों पर काली पट्टी बांध CAQM Office के बाहर AAP का प्रदर्शन

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और एक्यूआई आंकड़ों में कथित हेरफेर के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने सीएक्यूएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि प्रदूषण कम दिखाने के लिए मॉनिटरिंग स्टेशनों को बंद कर उन पर पानी छिड़का जा रहा है। उन्होंने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न करने को लेकर आयोग पर भी निशाना साधा।
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के दफ्तर पहुंचे। विरोध दर्ज कराने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध रखी थी।
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के आंकड़ों के साथ दिनदहाड़े हेरफेर और धोखाधड़ी की जा रही है, लेकिन आयोग पूरी तरह आंखें मूंदकर बैठा हुआ है।
दिवाली की रात बंद किए गए मॉनिटरिंग स्टेशन
सीएक्यूएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, "पिछले साल दिवाली की रात सरकार ने एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन बंद कर दिए थे, ताकि पटाखों से होने वाले प्रदूषण का पता न चल सके। यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां कोर्ट ने सीएक्यूएम को स्टेटस रिपोर्ट देने का आदेश दिया था।" उन्होंने आगे कहा, "इस साल भी दिवाली की रात दिल्ली सरकार ने मॉनिटरिंग स्टेशनों से डेटा लेना बंद कर दिया। इतना ही नहीं, जहां ज्यादा प्रदूषण है, वहां मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। लोगों को गुमराह करने और एक्यूआई कम दिखाने के लिए हरियाली वाले इलाकों में नए स्टेशन लगाए जा रहे हैं।"
#WATCH | Delhi AAP president Saurabh Bharadwaj says, "Last year, on the night of Diwali, the government shut down AQI monitoring stations so that the firecracker-induced pollution could not be measured. This was challenged in the Supreme Court. Supreme Court ordered CAQM to file a status report on this. We are here at the CAQM office. This year too, the Delhi Government stopped taking data at AQI monitoring stations on the night of Diwali. Water is being sprinkled on monitoring stations at pollution hotspots. New AQI monitoring stations are being set up in greener areas to bring down AQI and deceive people. We wrote a complaint to the CAQM Chairman on 4th November. It has been almost 10 days, but CAQM has not taken any action. They have not responded to our letter. We wrote to them once again, seeking time to meet the Chairman. CAQM did not allot us a time. CAQM is blindfolded like Dhritarashtra...What is the use of such a CAQM? We did not come here to stage a sit-in protest or make noise. We came here only to meet them but they have closed the gate. They are not ready to meet us. Police have been sent here with a vehicle to detain us...The Govt is indulging in 'theft' in broad daylight and committing fraud with AQI data, and CAQM is blindfolded like Dhritarashtra."
— ANI (@ANI) November 11, 2026
इसे भी पढ़ें: नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनेगा Yuge Yugeen Bharat Museum, कैबिनेट ने 3,230 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
धृतराष्ट्र की तरह पट्टी बांधकर बैठा है सीएक्यूएम
आप नेता ने आयोग की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि वे कोई धरना देने या हंगामा करने नहीं आए थे, बल्कि अपनी बात रखने पहुंचे थे। सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हमने 4 नवंबर को सीएक्यूएम चेयरमैन को लिखित शिकायत भेजी थी। लगभग 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही हमारे पत्र का जवाब दिया गया। हमने चेयरमैन से मिलने का वक्त मांगा, लेकिन समय नहीं दिया गया। सरकार दिनदहाड़े आंकड़ों की चोरी कर रही है और सीएक्यूएम धृतराष्ट्र बनकर बैठा हुआ है। ऐसे आयोग का क्या फायदा?"
इसे भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों का सालों का इंतजार खत्म! कैबिनेट ने दी नई मेट्रो लाइन को मंजूरी, जानिए कहां बनेंगे 5 स्टेशन
दफ्तर के गेट बंद, पुलिस तैनात
प्रदर्शन के दौरान सीएक्यूएम दफ्तर के मुख्य दरवाजे बंद कर दिए गए। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मिलने का समय देने के बजाय उन्हें हिरासत में लेने के लिए पुलिस की गाड़ियां बुला ली गईं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी बात करने को तैयार नहीं हैं और जनता को जहरीली हवा में सांस लेने के लिए छोड़ दिया गया है।
अन्य न्यूज़














