Beauty Tips: शादी से ठीक पहले Botox और Fillers के गलत इस्तेमाल से बिगड़ सकता है फेस लुक

Bridal Skincare
AI Image

शादी से पहले ग्लो पाने के लिए बोटोक्स, फिलर्स और स्किन बूस्टर्स जैसे ट्रीटमेंट काफी लोकप्रिय हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर के अनुसार झुर्रियों के लिए बोटोक्स, वॉल्यूम के लिए फिलर्स और त्वचा में नमी के लिए स्किन बूस्टर्स सही रहते हैं। किसी भी नुकसान से बचने के लिए शादी से ठीक दो तीन दिन पहले नया ट्रीटमेंट कराने से बचना चाहिए।

हर दुल्हन चाहती है कि शादी के दिन उसका चेहरा खिला-खिला रहे। वह तस्वीरों से सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे। इसके लिए कई लड़कियां शादी से पहले फिलर्स, बोटोक्स या स्किन बूस्टर्स कराने के बारे में सोचती हैं। लेकिन इसके लिए कौन सा ट्रीटमेंट सही रहेगा, यह सिर्फ ग्लो पाने की चाहत से आप डिसाइड नहीं कर सकती हैं। चेहरे पर झुर्रियां, गड्ढे या स्किन की रंगत एक जैसी नहीं हैं, तो इन सभी परेशानियों के लिए अलग तरीके अपनाए जा सकते हैं। इसलिए बिना सोचे कोई ट्रीटमेंट चुनने की जगह पहले अपनी त्वचा की जरूरत को समझना बेहद जरूरी है।

बोटॉक्स, फिलर्स और स्किन बूस्टर्स में क्या सही

फिलर्स, बोटोक्स और स्किन बूस्टर्स में से क्या सही है आइए जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: Waterproof Kajal और Eyeliner लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना आंखों को हो सकता है नुकसान

चेहरे की लकीरों और झुर्रियों के लिए

हंसते समय आंखों के पास झुर्रियों या माथे की लकीरों को कम करने के लिए बोटोक्स का सहारा लिया जाता है। बोटोक्स चेहरे की मसल्स की एक्टिविटी को कुछ समय के लिए स्लो कर देता है। इससे झुर्रियां कम नजर आती हैं। ध्यान रहे कि गलत मात्रा या गलत जगह बोटोक्स इंजेक्शन लगाने से फेस के एक्सप्रेशंस अजीब दिख सकते हैं या फिर भौंहों का शेप बिगड़ सकता है।

फेस पर भराव लाने के लिए

अगर उम्र या फिर किसी कारण से फेस के किसी हिस्से में गड्ढा पड़ गया है या फिर वॉल्यूम कम हो गया है। जैसे आंखों के नीचे छाया बनना तो वहां पर फिलर्स का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि आंखों के नीचे की हर समस्या को फिलर्स से ठीक नहीं किया गया है। अगर आंखों के नीचे सूजन है, तो फिलर्स लगाने से सूजन और नीले निशान बढ़ सकते हैं।

स्किन की नमी और चमक के लिए

अगर आपका पूरा फोकस त्वचा को गहराई से नमी देना और कुदरती निखार पाना है, तो आपके लिए स्किन बूस्टर्स सही हो सकता है। हालांकि ध्यान रखना चाहिए कि यह हर समस्या का इलाज नहीं है। चेहरे के दाग-धब्बों, मुंहासों या ढीली स्किन के लिए अलग से ट्रीटमेंट कराने की जरूरत होती है।

शादी से कितने दिन पहले कराना चाहिए ये ट्रीटमेंट

शादी के ठीक 2 से 3 दिन पहले कोई भी नया स्किन ट्रीटमेंट नहीं कराना चाहिए।

बोटोक्स का पूरा असर दिखने में करीब 2 सप्ताह का समय लगता है।

वहीं फिलर्स का पूरा असर थोड़ा जल्दी दिखता है, लेकिन थोड़ी सूजन या नीले निशान ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं।

स्किन बूस्टर्स के लिए अक्सर 1 से अधिक सेशल लेने पड़ते हैं।

जानें आपके लिए क्या सही

आप अपनी जरूरत के हिसाब से या फिर एक्सपर्ट की सलाह पर इनमें से कोई भी ट्रीटमेंट करवा सकती है।

माथे या आंखों के पास की लकीरों को कम करने के लिए बोटोक्स करवा सकती हैं।

चेहरे पर भराव या शेप सुधारने के लिए फिलर्स कराया जाता है।

स्किन में नमी और चमक लाने के लिए स्किन बूस्टर्स किया जाता है।

हालांकि ध्यान रखना चाहिए कि हर किसी की स्किन अलग होती है और शादी के ग्लो के चक्कर में एक साथ कई ट्रीटमेंट न कराएं। एक्सपर्ट की सलाह पर ही प्रोसेस करना चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़