Umar Khalid पर वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रोकने के लिए ABVP ने केंद्र से मांगी मदद

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बेंगलुरु के एनएलएसयूआई में उमर खालिद पर बनी डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन को हमेशा के लिए रद्द करने की मांग उठाई है। छात्र संगठन ने इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए केंद्र सरकार के मंत्रियों को पत्र भेजा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जेल में बंद कार्यकर्ता उमर खालिद पर आधारित वृत्तचित्र के बेंगलुरु स्थित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसयूआई) में प्रस्तावित प्रदर्शन को स्थायी रूप से रद्द करने के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की सोमवार को मांग की। संगठन ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एनएलएसयूआई प्रशासन के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच का आदेश देने का भी आग्रह किया। एबीवीपी की बेंगलुरु इकाई ने एक बयान में कहा कि उसने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

इससे पहले, आयोजकों ने ललित वाचानी के निर्देशन में बनी वृत्तचित्र “प्रिजनर नंबर 626710 इज प्रेजेंट” के प्रदर्शन को सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़