आखिर लालू यादव ने छोटी बहू रशेल को मुंह दिखाई में क्या दिया? नए साल पर कर दिया खुलासा

Lalu Yadav
अंकित सिंह । Jan 1 2022 4:52PM

लालू ने कहा कि जब लड़का-लड़की तैयार थे तो सभी को आशीर्वाद देना ही था। उन्होंने शादी में शामिल होने को लेकर भी अपनी प्रसन्नता जताई। इसके साथ ही लालू यादव ने लोगों को नए साल पर शुभकामनाएं भी दी है।

हाल में ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने दिल्ली की रहने वाली रशेल से शादी कर ली थी। इस शादी में लालू यादव, राबड़ी देवी सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक लालू यादव ने अपनी छोटी बहू रशेल को नया नाम राजश्री यादव दिया है। हालांकि हाल में ही लालू से पूछा गया कि आपने अपनी छोटी बहू को मुंह दिखाई में क्या दिया?  इसके जवाब में लालू यादव ने कहा कि मैंने तो अपनी बहू को अपना होनहार लड़का दे दिया है। इसके साथ ही लालू ने यह भी कहा कि वाह तेजस्वी की शादी को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी की शादी से खुश हैं सुशील मोदी, कहा- 50 हजार रुपये का मिलेगा लाभ

लालू ने कहा कि जब लड़का-लड़की तैयार थे तो सभी को आशीर्वाद देना ही था। उन्होंने शादी में शामिल होने को लेकर भी अपनी प्रसन्नता जताई। इसके साथ ही लालू यादव ने लोगों को नए साल पर शुभकामनाएं भी दी है। हालांकि लालू यादव ने नीतीश कुमार पर भी तंज कसा। नीतीश के समाज सुधार यात्रा पर उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति खुद सुधर जाएगा तो समाज भी सुधर जाएगा। आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की पत्नी का नाम रशेल आइरिस है, जिन्हें बोलने में आसानी के लिहाज से खुद लालू प्रसाद ने राजश्री नाम दिया है। 

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी के फैसले पर भड़के उनके मामा साधु यादव, कहा- वोट चाहिए यादव का और शादी करेंगे क्रिश्चिन से

तेजस्वी ने इस बात का खुलासा किया था। शादी के बाद पटना पहुंचने पर राजद कार्यकर्ताओं खुशी का इजहार करने के लिए नेताओं और पार्टी कैडर ने ढोल की थाप पर नृत्य किया था। तेजस्वी की मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा उनके 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पारंपरिक धूमधाम से जोड़े का स्वागत किया गया था। बत्तीस वर्षीय नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दी गई बधाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। यादव ने कहा, यह अच्छी बात है कि राजनीतिक मतभेदों को छोड़कर हम पारिवारिक अवसरों पर विनम्र रहते हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़