भगवा पार्टी गरीब किसानों की कीमत पर मुट्ठी भर लोगों को लाभ पहुंचा रही- अखिलेश यादव

Akhilesh

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को नए कृषि कानूनों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भगवा पार्टी गरीब किसानों की कीमत पर मुट्ठी भर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिये काम कर रही है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को नए कृषि कानूनों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भगवा पार्टी गरीब किसानों की कीमत पर मुट्ठी भर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिये काम कर रही है। सपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा का यह कैसा फैसला है कि गरीब किसान खत्म हो जाएं और मुट्ठी भर लोग लाभान्वित हों।’’

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में कोविड-19 के 186 नए केस, मृतकों की संख्या 1,800 के पार

विधान परिषद चुनावों में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उपस्थित अखिलेश पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी की जीत का भरोसा जताया। नए कृषि कानूनों की जरूरत पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख ने कहा, किसानों के लिए काला कानून लाया गया, ऐसा कानून जिनसे कुछ लोगों को फायदा होगा लेकिन आम किसान को नहीं। इस कानून से बाजार का नियंत्रणकुछ लोगों के हाथों में चला जाएगा।

इसे भी पढ़ें: आज से शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान, दान देने वाले लोगों को दी जाएगी 10 से 1000 रुपये की पर्चियां

उन्होंने आरोप लगाया कि इन नये कृषि कानूनों से किसानों की फसल और इसके उत्पादों पर नियंत्रण भी अन्य लोगों के हाथों में चला जायेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश ने कहा कि राज्य में 2022काविधानसभा चुनाव बहुत अलग तरह का होगा। उन्होंने कहा कि उप्र के लोग विशेष रूप से गरीब किसान, छोटे व्यापारी, दुकानदार, युवा, महिलाएं सभी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान, किसान सहित समाज के सभी वर्गों के लोग दुखी हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़