एयर मार्शल विवेक चौधरी पश्चिमी वायु कमान के चीफ नियुक्त, 1 अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे

संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र सहित उत्तरी भारत के विभिन्न हिस्सों की हवाई सुरक्षा की जिम्मेदारी पश्चिमी कमान पर है। एयर मार्शल विवेक राम चौधरी एक अगस्त को कमान के दिल्ली स्थित मुख्यालय में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। वह एयर मार्शल बी. सुरेश का स्थान लेंगे।
नयी दिल्ली। एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को भारतीय वायुसेना की पश्चिमी कमान का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र सहित उत्तरी भारत के विभिन्न हिस्सों की हवाई सुरक्षा की जिम्मेदारी पश्चिमी कमान पर ही है।
इसे भी पढ़ें: कारगिल युद्ध: पाकिस्तान के धोखे और भारतीय जवानों के बहादुरी, बलिदान व शौर्य की गाथा
उन्होंने बताया कि एयर मार्शल चौधरी एक अगस्त को कमान के दिल्ली स्थित मुख्यालय में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। वह एयर मार्शल बी. सुरेश का स्थान लेंगे।
अन्य न्यूज़













