अखिलेश-मायावती का कर्नाटक दौरा राजनीतिक पर्यटन: भाजपा

Akhilesh-Mayawati''s visit to Karnataka Political Tourism: BJP
[email protected] । Apr 28 2018 4:04PM

सपा और बसपा पर तंज़ कसते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि अखिलेश यादव और मायावती का कर्नाटक दौरा राजनीतिक पर्यटन के अलावा और कुछ नहीं है।

लखनऊ। सपा और बसपा पर तंज़ कसते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि अखिलेश यादव और मायावती का कर्नाटक दौरा "राजनीतिक पर्यटन" के अलावा और कुछ नहीं है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं और वहां की जनता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की झलक पाना चाहती है। जिन राज्यों में चुनाव हैं वहां योगी के प्रचार से पार्टी को फ़ायदा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और बसपा जाति की राजनीति करती हैं। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश और बसपा प्रमुख मायावती का कर्नाटक चुनावी दौरा राजनीतिक पर्यटन के अलावा और कुछ नहीं है। दोनों पार्टियों का मुख्य आधार उत्तर प्रदेश है और उत्तर प्रदेश में ही उनकी हालत खस्ता है। उनका कर्नाटक में कोई पार्टी संगठन और आधार नहीं है। त्रिपाठी ने कहा कि बसपा के संस्थापक सदस्य ही पार्टी छोड़ रहे हैं और अखिलेश ने जब से अपने पिता मुलायम सिंह यादव से पार्टी की कमान सम्हाली सपा कमजोर हुई है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही योगी ने समूचे देश को प्रभावित किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़