अखिलेश यादव बोले- योगी को वापस उत्तराखंड भेजेगी उत्तर प्रदेश की जनता

केंद्र सरकार द्वारा पेश आम बजट की आलोचना करते हुए अखिलेश ने कहा भाजपा के लोग इसे अमृत बजट कह रहे हैं तो क्या पहले जो बजट थे वह जहर वाले बजट थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गर्मी वाले बयान पर तंज करते हुए अखिलेश ने कहा योगी जी हमारे मुख्यमंत्री हैं।
इसे भी पढ़ें: अखिलेश-जयंत की रैली में जेब कतरों की मौज, उड़ा रहे लोगों के मोबाइल और कैश
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर बृहस्पतिवार को मेरठ में हुए हमले के बारे में अखिलेश ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। अखिलेश ने सारे माफिया तत्वों के उत्तर प्रदेश छोड़ देने के भाजपा के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा लोग कह रहे हैं कि अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। क्या किसी ने अपराधियों को प्रदेश छोड़ते हुए देखा है लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठते हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों के मसले पर कहा कि भाजपा ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दरअसल उद्योग पतियों के साथ खड़ी है और क्षेत्र के आलू उत्पादक किसान समस्याओं का सामना कर रहे हैं, कुछ किसानों ने तो अपनी आलू की फसल मुख्यमंत्री आवास के बाहर फेंक दी थी।
इसे भी पढ़ें: ओवैसी पर हुए हमले की अखिलेश ने की निंदा, बोले- UP से अपराधी भाग गए थे तो हमला करने वाला कौन है ?
केंद्र सरकार द्वारा पेश आम बजट की आलोचना करते हुए अखिलेश ने कहा भाजपा के लोग इसे अमृत बजट कह रहे हैं तो क्या पहले जो बजट थे वह जहर वाले बजट थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गर्मी वाले बयान पर तंज करते हुए अखिलेश ने कहा योगी जी हमारे मुख्यमंत्री हैं। कोई कंप्रेसर थोड़े ही हैं जो हमें ठंडा कर देंगे। युवा मतदाताओं से मुखातिब होते हुए अखिलेश ने कहा कि जब युवाओं ने सरकार से नौकरी मांगी तो उन्हें प्रताड़ित किया गया और प्रदेश के युवा भाजपा की ऐतिहासिक पराजय सुनिश्चित करेंगे। इससे पहले, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि पूर्व में हर साल एक करोड़ से ज्यादा पर्यटक आगरा घूमने आते थे लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उनकी तादाद घटकर एक चौथाई रह गई है और सरकार का सहयोग नहीं मिलने की वजह से ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर सपा रालोद का गठबंधन आगरा के पर्यटन उद्योग को पहले की तरह बनाएगा।
अन्य न्यूज़














