गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल दो दिन के लिए रहेंगे बंद, बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उमड़ने वाली है भीड़

school gate
ANI
अंकित सिंह । Sep 18 2023 5:35PM
गौतम बौद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मवीर सिंह ने स्कूलों के प्रमुखों को लिखे पत्र में 21 सितंबर से 22 सितंबर, 2023 को दोपहर 2 बजे के बाद स्कूल बंद करने को कहा है। नर्सरी से कक्षा 12 तक की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी बंद। सिंह ने स्कूलों को आदेशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

21 से 25 सितंबर, 2023 तक गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में प्रस्तावित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के मद्देनजर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूल 21 सितंबर 2 बजे के बाद से 22 सितंबर की तक रहेंगे। इसके अलावा मोटो जीपी इंडिया इवेंट भी 22 सितंबर से 24 सितंबर 2023 के बीच बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाला है। गौतम बौद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मवीर सिंह ने स्कूलों के प्रमुखों को लिखे पत्र में 21 सितंबर से 22 सितंबर, 2023 को दोपहर 2 बजे के बाद स्कूल बंद करने को कहा है। नर्सरी से कक्षा 12 तक की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी बंद। सिंह ने स्कूलों को आदेशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें: Kisan Mahapanchayat: राकेश टिकैत ने योगी सरकार को दी बड़ी चेतावनी, क्या लोकसभा चुनावों से पहले फिर खड़ा होगा किसान आंदोलन?

इससे पहले एक आदेश में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हृदेश कठेरिया ने एक्सपो मार्ट में 21 से 25 सितंबर तक होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटोजीपी भारत कार्यक्रम के मद्देनजर जिले में धारा 144 लगाने की घोषणा की थी। 22 से 24 सितम्बर 2023 तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। मोटोजीपी कार्यक्रम में 10,000 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों सहित 1.5 लाख से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में करीब 22 देशों के मेहमान और राइडर्स मौजूद रहेंगे। दोनों आयोजनों के लिए अंतरराष्ट्रीय मेहमानों का आगमन शुरू हो जाएगा। जहां ट्रेड शो 21 से 25 सितंबर तक है, वहीं मोटो जीपी इवेंट 22 से 24 सितंबर तक है।

इसे भी पढ़ें: 'यमराज' आपका इंतजार कर रहे हैं... महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की चेतावनी

गौतमबुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा ने एक आधिकारिक आदेश में कहा कि नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं शुक्रवार को बंद रहेंगी। सीबीएसई और आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आगामी 21 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में भगवान राम और रामायण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी ट्रेड शो के विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार भगवान राम के अनुयायियों के बीच एक जुड़ाव बनाने के लिए रामायण पर आधारित लोक गायन,गीतों और कथक नृत्य नाटिका के जरिये पूरी दुनिया को भगवान राम की गौरवशाली गाथा दिखाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना पर काम कर रही है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़