सहयोगी दल निषाद पार्टी ने भाजपा पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Allied party Nishad Party

निषाद ने रविवार रात यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। वर्ष 2019 में उनकी पार्टी ने निषादों के आरक्षण के मसले को लेकर ही भाजपा से हाथ मिलाया था। मगर आरक्षण की मांग पर कुछ भी नहीं हुआ।

बलिया (उप्र)। भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने निषाद बिरादरी के आरक्षण को लेकर भगवा पार्टी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। निषाद ने रविवार रात यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। वर्ष 2019 में उनकी पार्टी ने निषादों के आरक्षण के मसले को लेकर ही भाजपा से हाथ मिलाया था। मगर आरक्षण की मांग पर कुछ भी नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: अब महंगे होंगे मोबाइल फोन, सरकार ने पुर्जों और चार्जर पर बढ़ाया आयात शुल्क

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निषादों के आरक्षण का मसला हल करने का भरोसा दिलाया था। डेढ़ साल हो गए मगर भाजपा ने वादा पूरा नहीं किया। अब वह खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में तख्तापलट का सू ची की पार्टी ने किया विरोध,फेसबुक पेज पर पोस्ट किया संदेश

निषाद ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की हर सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने भाजपा से मांग की कि वह किसानों के मुद्दों को बातचीत के जरिए जल्द हल करे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़