Jammu में Amarnath Yatra के लिए 964 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए 57 दिवसीय वार्षिक यात्रा के तहत 964 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था मंगलवार तड़के जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष अब तक रवाना हुआ यह सबसे छोटा जत्था है।
जम्मू, चार अगस्त कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए 57 दिवसीय वार्षिक यात्रा के तहत 964 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था मंगलवार तड़के जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष अब तक रवाना हुआ यह सबसे छोटा जत्था है। अधिकारियों ने बताया कि फिसलन भरी सड़क और मलबा हटाने के अभियान के कारण कई घंटे तक बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया, जिससे यात्रा सुचारू रूप से जारी है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं का यह जत्था मंगलवार तड़के करीब तीन बजे भगवती नगर आधार शिविर से 39 वाहनों में बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे के रवाना होने के साथ ही इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू आधार शिविर से अब तक प्रस्थान करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर 1,41,712 हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को 1,056 श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हुए थे, जबकि रविवार को 3,886 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से निकला था।
कुल 57 दिनों तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त को संपन्न होगी।
अन्य न्यूज़













