अमित शाह ने कहा, हिंसा के कीचड़ में कमल और निखरेगा

Amit Shah said Kamal and Nikharega in mud of violence

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केरल और पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की राजनीति की निंदा की और कहा कि हिंसा का कीचड़ कोई कितना ही फैलाये, भाजपा का कमल उतना ही निखर कर खिलेगा।

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केरल और पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की राजनीति की निंदा की और कहा कि हिंसा का कीचड़ कोई कितना ही फैलाये, भाजपा का कमल उतना ही निखर कर खिलेगा। शाह ने केरल में इस हिंसा के विरोध में तीन अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक 15 दिन की पदयात्रा आरंभ करने की घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संवाददाताओं को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अमित शाह के संबोधन की जानकारी देते हुए कहा कि अमित शाह ने कहा कि केरल और बंगाल में जिस प्रकार से हिंसा की राजनीति चल रही है, उसकी हम घोर निंदा करते हैं। इस प्रकार की हिंसा से भाजपा का कोई कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। भाजपा का कार्यकर्ता शांति एवं लोकतंत्र में विश्वास करता है।

भाजपा का कार्यकर्ता इस प्रकार की हिंसा का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने और जनता के बीच इसे रखने में सक्षम है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजनीतिक हिंसा के विरोध में तीन अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक केरल में 15 दिन की पदयात्रा आरंभ करने की घोषणा की। शाह ने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि हिंसा का कीचड़ कोई कितना ही फैलाये, भाजपा का कमल उतना ही निखर कर खिलेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़