मतदाताओं से बोले अमित शाह, आपका हर वोट बिहार को भय और भ्रष्टाचार से रखेगा दूर

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार के प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान की अपील करते हुए कहा कि उनका हर वोट राज्य को भय और भ्रष्टाचार से दूर करेगा तथा उसे विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रखेगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बिहार के प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका हर वोट बिहार को भय और भ्रष्टाचार से दूर रख विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रखेगा।’’
इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा की मतदाताओं से अपील, बोले- कोरोना से बचाव करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में जरूर लें हिस्सा
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। पहले चरण के मतदान में करीब दो करोड़, 14 लाख, 84 हजार, 787 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने हैं। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान क्रमश: तीन और सात नवम्बर को होगा। नतीजे 10 नवम्बर को घोषित किए जाएंगे।
बिहार के प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
आपका एक वोट बिहार को भय और भ्रष्टाचार से दूर रख विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रखेगा।— Amit Shah (@AmitShah) October 28, 2020
अन्य न्यूज़















