जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में पुलिसकर्मी की हत्या के बाद लश्कर के दो आतंकवादियों के घर ध्वस्त किए गए

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा के दो सक्रिय आतंकवादियों के मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई अमरनाथ यात्रा सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की हत्या के कुछ ही घंटों बाद की गई।
श्रीनगर, 23 जुलाई दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी की मौत के कुछ घंटे बाद प्रशासन ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के मकान ढहा दिए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय आतंकवादी आदिल ठोकर और हारून रशीद गनई के मकान बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात ध्वस्त कर दिए गए।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बुधवार दोपहर अनंतनाग के लाल चौक में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की एक आतंकवादी द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ ही घंटे बाद की गई। कश्मीर में इससे पहले भी सक्रिय आतंकवादियों के मकान ढहाए गए हैं, लेकिन हिंसा की घटनाओं में कमी आने के कारण पिछले लगभग एक वर्ष से ऐसी कार्रवाई बंद थी।
अन्य न्यूज़














