Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की बधाई दी

CM Naidu
ANI

दूरदर्शी नेतृत्व ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर आधारित हमारे लोकतंत्र की नींव रखी। उन्होंने कहा कि संविधान के सिद्धांत ‘स्वर्ण आंध्र’ और ‘विकसित भारत’ बनाने में राष्ट्र की यात्रा का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी। यह दिवस भारत के संविधान अपनाने के अपलक्ष्य में मनाया जाता है।

नायडू ने कहा कि संविधान दिवस, बी आर आंबेडकर और अन्य संविधान निर्माताओं के दूरदर्शी नेतृत्व को सम्मान देने के लिए तथा राष्ट्र के सर्वोच्च कानून में निहित मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का एक अवसर है।

नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज का दिन यानी संविधान दिवस हम भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाते हैं और इसमें निहित मूल्यों को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिज्ञा को दोहराते हैं। हम अपने संविधान के निर्माताओं, विशेष रूप से इसके मुख्य वास्तुकार बी. आर. आंबेडकर का सम्मान करते हैं। जिनके दूरदर्शी नेतृत्व ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर आधारित हमारे लोकतंत्र की नींव रखी। उन्होंने कहा कि संविधान के सिद्धांत ‘स्वर्ण आंध्र’ और ‘विकसित भारत’ बनाने में राष्ट्र की यात्रा का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़