Andhra Pradesh Cylinder Explosion | आंध्र प्रदेश में सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप! तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, धमाके से ढह गए दो घर

Explosion
ANI
रेनू तिवारी । Apr 15 2026 3:46PM

आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बुधवार दोपहर को एक रिहायशी मकान में रसोई गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आने से दो घर पूरी तरह जमींदोज हो गए।

आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बुधवार दोपहर को एक रिहायशी मकान में रसोई गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आने से दो घर पूरी तरह जमींदोज हो गए। पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) एस. सतीश ने इस घटना की पुष्टि की है।

दोपहर के सन्नाटे को चीर गया धमाका

घटना कादिरी मंडल के कामरावारीपल्ली गांव की है। पुलिस के अनुसार:

समय: हादसा बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ।

पीड़ित: जिस घर में धमाका हुआ, वहां तेलंगाना के प्रवासी मजदूर रह रहे थे।

नुकसान: सिलेंडर फटने से हुए जबरदस्त कंपन और आग के कारण दो मकान ढह गए, जिससे मलबे में दबने और झुलसने से तीन मजदूरों की जान चली गई।

इसे भी पढ़ें: यश की Toxic की रिलीज डेट आगे बढ़ी? Tara Sutaria ने किया बड़ा खुलासा

धमाके के समय घर में मज़दूर रह रहे थे

सतीश ने PTI को बताया, "कादिरी मंडल के कामरावारीपल्ली गांव में दोपहर करीब 12.30 बजे एक घर में गैस सिलेंडर फटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।" उन्होंने बताया कि जिस घर में धमाका हुआ, वहां तेलंगाना के मज़दूर रह रहे थे।

हरियाणा में धमाके में 11 लोग घायल

पुलिस ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में हरियाणा के यमुनानगर में भी इसी तरह का एक धमाका हुआ था। यमुनानगर में प्रवासी मज़दूरों के लिए बने एक रिहायशी क्वार्टर में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई थी, जिसमें सात बच्चों सहित 11 लोग झुलस गए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "शुरुआती जानकारी के अनुसार, सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ और जल्द ही आग लग गई, जिससे क्वार्टर की दीवारें ढह गईं।" उन्होंने बताया कि यह घटना सलेमपुर बांगर इलाके में हुई।

इसे भी पढ़ें: Delimitation पर Nirmala Sitharaman की Mamata को खुली चुनौती, 'क्या महिला आरक्षण रोकेंगी?'

घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है

उन्होंने बताया कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वह एक फैक्ट्री से सटा हुआ है, जहां प्रवासी मज़दूर काम करते हैं। उन्होंने कहा, "इस घटना में सात बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से झुलसे कुछ घायलों को चंडीगढ़ के PGIMER में रेफर कर दिया गया है।" उन्होंने बताया कि घटना की आगे की जांच जारी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़