World Menstrual Hygiene Day 2026: 28 मई क्यों है खास, जानें Periods में Hygiene का असली महत्व

हर साल 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। जर्मन नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन WASH यूनाइटेड ने साल 2014 में इस दिन को मनाए जाने की शुरूआत की थी।
हर साल 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। यह महिलाओं और किशोरियों के सेहत, स्वच्छता और जागरुकता से जुड़ा एक अहम वैश्विक अभियान है। आज भी बहुत सी जगहों पर पीरियड्स को लेकर जागरुकता की कमी देखी जाती है। जिसका सीधा असर महिलाओं की सेहत और जीवन की गुणवत्ता पर होता है। ऐसे में इस दिन के जरिए सही जानकारी, स्वच्छता और सैनिटरी उत्पादों की उपलब्धता पर जोर दिया जाता है।
इतिहास
जर्मन नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन WASH यूनाइटेड ने साल 2014 में इस दिन को मनाए जाने की शुरूआत की थी। मासिक धर्म के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में बताया गया था। वहीं कौन सी लापरवाही और किस तरह की दिक्कत महिलाओं के लिए खतरा साबित हो सकती है, इस बारे में बताया गया। इन सभी विषयों को लेकर जागरुक करने के लिए इस दिन की शुरूआत की गई थी। यही कारण है कि हर साल 28 मई को मेन्सट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है।
महत्व
मेन्सट्रुअल हाइजीन डे को 28 मई को मनाने के पीछे एक खास वजह है। ज्यादातर महिलाओं की पीरियड 5 दिन का होता है। वहीं अगला पीरियड आने का औसत अंतराल 28 दिन का होता है। यही कारण है कि इस दिन को मनाए जाने के लिए 28 तारीख चुनी गई।
थीम
हर साल मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर एक खास थीम रखी जाती है। इस बार यानी की 2026 में 'एक मासिक धर्म अनुकूल विश्व के लिए एक साथ' थीम रखी गई है।
अन्य न्यूज़















