आंध्र प्रदेश सरकार ने बढ़ाई शराब की कीमत, 9,000 करोड़ के अतिरिक्त राजस्व की उम्मीद

alcohol

विशेष मुख्य सचिव (राजस्व) रजत भार्गव ने कहा कि शराब की कीमत में असामान्य वृद्धि लोगों को शराब पीने से हतोत्साहित करने और लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए की गई है।

अमरावती। आंध्र प्रदेश सरकार ने मंगलवार को शराब की कीमत फिर 50 प्रतिशत बढ़ा दी। इससे एक दिन पहले ही शराब की कीमत 25 फीसदी बढ़ाई गई थी। राज्य में सोमवार को ही शराब की दुकानें खुली हैं। विशेष मुख्य सचिव (राजस्व) रजत भार्गव ने कहा कि शराब की कीमत में असामान्य वृद्धि लोगों को शराब पीने से हतोत्साहित करने और लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए की गई है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने शराब के बढ़ाए 70 फीसदी दाम फिर भी दिखीं लंबी-लंबी कतारें, पढ़ें पूरी रिपोर्ट 

उन्होंने कहा कि बढ़ाई गई कीमत तत्काल प्रभाव से अमल में आएगी। राज्य सरकार ने शराब की दुकानें सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक खोलने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि शराब की कीमत में 50 प्रतिशत के इजाफे से सालाना तौर पर 9000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व आएगा।

इसे भी देखें : Lockdown-3 में शराब और नाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़