Andhra Pradesh के Vizianagaram में खड़ी लॉरी से टकराई SUV, पांच लोगों की मौत

विजयनगरम जिले के भोगापुरम टोल गेट के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घायल ने बाद में दम तोड़ा। पुलिस के अनुसार मंदिर से लौटते समय चालक को झपकी आने की आशंका है।
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में मंगलवार को टोल गेट के पास खड़ी एक लॉरी में कार की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई जब एक एसयूवी सड़क के किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई।
विजयनगरम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ए आर दामोदर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज सुबह भोगापुरम टोल गेट के पास एसयूवी के खड़े ट्रक से टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई।’’ कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांचवां व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। प्रारंभिक आकलन से पता चलता है कि संभवतः थकान के कारण कार चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई होगी।
हालांकि, दुर्घटना का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना से संबंधित परिस्थितियों की जांच कर रही है, जिसमें लॉरी की पार्किंग की स्थिति और चालक की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही की आशंका से संबंधित विषयों की पड़ताल की जाएगी। टोल गेट के रिकॉर्ड भी खंगाले जाएंगे ताकि यह पता चल सके कि कार ने टोल प्लाजा कब पार किया था।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अन्य न्यूज़














