मामू कहकर चिढ़ाया तो नाराज बच्चे ने किशोर के पेट में घोंप दिया चाकू!

Angered by teasing by calling Mamu, the child stabbed a knifeof the teenager

मामू कहकर चिढ़ाने से नाराज बच्चे ने किशोर के पेट में चाकू घोंप दिया।गंभीर हालत में किशोर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा (उप्र)। नोएडा के रबूपुरा कस्बे में कथित तौर पर मामू कहने से नाराज 11 वर्षीय बच्चे ने एक किशोर के पेट में चाकू घोंप दिया। रबूपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे में रहने वाले 11 वर्षीय बच्चे को कुछ लोग मामू कहकर चिढ़ाते थे।

इसे भी पढ़ें: कलेश से परेशान महिला ने अपने पति का गला घोंटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोमवार सुबह वह एक दुकान में सामान लेने गया, तभी दुकानदार ने उसे मामू कह दिया। उन्होंने बताया कि इस पर बच्चे ने किशोर पर चाकू से हमला कर दिया।गंभीर हालत में किशोर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़