RLSP के एक और नेता ने पार्टी छोड़ी, उपेंद्र कुशवाहा पर साधा निशाना

another-leader-of-rlsp-left-the-party-a-sharp-target-on-upendra-kushwaha
[email protected] । Mar 15 2019 6:17PM

उन्होंने आरोप लगाया कि टिकटों के बंटवारे में कुशवाहा कॉरपोरेट के हाथों खेल रहे है। हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तृत रूप से नहीं बताया।

पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के संस्थापक सदस्यों में शामिल राम बिहारी सिंह ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी जिससे उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली इस पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले एक झटका लगा है। आरएलएसपी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा पर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को छोड़कर विपक्ष के महागठबंधन में शामिल होकर लोगों के साथ ‘‘विश्वासघात’’ करने का आरोप लगाया। 

सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं उन कुछ लोगों में से था जिन्होंने उस समय कुशवाहा का समर्थन किया था जब उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद (यू) से अपना रास्ता अलग करने का फैसला किया था। लेकिन आज वह सर्वेसर्वा बन गये है। मैंने राजग छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने के उनके निर्णय का भी विरोध किया था लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और मनमाने ढ़ंग से निर्णय लिया। ऐसा करके उन्होंने राजग सहयोगी के रूप में उन्हें वोट देने वाले लोगों को धोखा दिया है।’’

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट ने मोदी पर लगाया राजस्थान की जनता को धोखा देने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि टिकटों के बंटवारे में कुशवाहा कॉरपोरेट के हाथों खेल रहे है। हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तृत रूप से नहीं बताया। आरएलएसपी के दो बर्खास्त नेता नागमणि और प्रदीप मिश्रा ने कुशवाहा पर टिकटों को ‘‘बेचने’’ का आरोप लगाया था। आरएलएसपी प्रमुख ने इन आरोपों को खारिज किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़