उद्धव सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए

uddhav

स्वास्थ्य विभाग के अधिकरी और सूत्रों ने जानकारी दी कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री मुंबई से मराठवाड़ा स्थित अपने गृह जिले की नियमित यात्रा करते थे।

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकरी और सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्री मुंबई से मराठवाड़ा स्थित अपने गृह जिले की नियमित यात्रा करते थे। अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले मंत्री को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और अब उनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: योगी ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना, कहा-कामगारों को महाराष्ट्र सरकार से मिला सिर्फ छलावा

इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में आवास मंत्री जितेंद्र अहवाद के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वह मुंबई के एक अस्पताल में दो हफ्ते से अधिक समय तक भर्ती थे और अब संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़