Anurag Thakur Birthday: 12 साल में मोदी के नवरत्नों में शामिल अनुराग ठाकुर, जानें सैन्य-खेल-राजनीति का सफर

Anurag Thakur Birthday
Instagram

आज यानी की 24 अक्तूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजनीति में आने से पहले वह एक सैन्य अधिकारी थे। साल 2008 में अनुराग ठाकुर ने राजनीति में एंट्री ली थी।

आज यानी की 24 अक्तूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजनीति में आने से पहले वह एक सैन्य अधिकारी थे। साल 2008 में अनुराग ठाकुर ने राजनीति में एंट्री ली थी। अनुराग ठाकुर अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे लेकर गए हैं। इसके बाद अनुराग ठाकुर का राजनीतिक ग्राफ बहुत तेजी से आगे बढ़ा और वह राजनीति के अलावा खेलों से भी जुड़े हुए हैं। तो आइए जानते हैं उनके 52वें जन्मदिन के मौके पर अनुराग ठाकुर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में 24 अक्टूबर 1974 को अनुराग ठाकुर का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम प्रेम कुमार धूमल था, जोकि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद जालंधर के दोआबा कॉलेज से स्‍नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने साल 202 में शादी की थी। इनके दो बेटे जयादित्य और उदयवीर हैं।

राजनीतिक सफर

साल 2008 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अनुराग ठाकुर भाजपा से लोकसभा सदस्‍य निर्वाचित हुए। फिर साल 2009 में उनको दूसरी बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुना गया था। राजनीति के अलावा अनुराग ठाकुर खेलों से भी जुड़े हैं। साल 2001 में वह भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ता बने थे। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन के अध्‍यक्ष बने। साल 2016 में वह भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद साल 2016 में वह बीजेपी के पहले ऐसे सांसद बने, जिनको प्रादेशिक सेना में नियमित कमिशन्ड ऑफिसर बनाया गया।

फिर साल 2019 में अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इससे पहले उन्होंने वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के तौर पर कार्य किया था। वहीं साल 2021 में उनको सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री की दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई। 

उपलब्धियां

साल 2011 में अनुराग ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ युवा सांसद पुरस्कार मिला था। फिर साल 2014 में उनको विश्व आर्थिक मंच द्वारा युवा वैश्विक नेता की उपाधि मिली थी। वहीं अनुराग ठाकुर को 'नरेंद्र मोदी के नवरत्नों' में भी शामिल किया गया था। सांसद के तौर पर अनुराग ठाकुर के विशिष्ट प्रदर्शन के लिए साल 2019 में उनको संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़